गांधी जयंती पर समाजसेवी पप्पू देव ने लिया समाज सेवा का संकल्प
सहरसा
जिलें के सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के बिहरा निवासी समाजसेवी पप्पू देव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।उन्होंने कहा कि सत्य अहिंसा का संदेश बापू ने पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया तथा सत्याग्रह के बल अंग्रेजी हुकूमत को भगा आजादी दिलाई ।महिलाओं का सम्मान एवं सामाजिक समरसता तथा समानता के सिद्धांत पर पीड़ित मानवता के लिए सेवा का मार्ग अपनाया।उन्होंने कहा कि उसी प्रकार शास्त्री जी ने भी अकाल की विभिषिका से देश को उबारा।समाजसेवी देव ने कहा कि भारत जैसे प्रजातांत्रिक देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही नारायण सेवा है।उन्होंने इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया।
बिहार ब्यूरो विक्रांत विक्की कि खास रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें