ब्राह्मण भोजन का हुवा आयोजन
छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के अवसर ओर ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया। ब्राह्मण भोजन का आयोजन छातापुर बाजार निवासी चंद्र देव प्रसाद भगत के द्वारा किया गया। जिसमें स्थानीय साधु संत भाग लिए। ब्राम्हण भोजनके कार्य मे श्री भगत समेत संजय कुमार, संतोष कुमार, नागेश्वर मनगरेता, धनंजय बाबा, त्रिभुवन ठाकुर, सोनू कुमार, धनिक लाल मालाकार, राम लखन पासवान आदि सक्रिय रूप से शामिल थे। ब्राह्मण भोजन को लेकर साधु महंथ बेचन साहब ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर इसके महत्व और प्रकाश डालते हुए बताया कि वैसे तो ब्राह्मण साधु संत आदि का भोजन का सभी दिन बिशेष लाभ है। लेकिन शारदीय नवरात्र में इसका खास महत्व माना गया है। उन्होंने कहा कि सालों से नवरात्र के अवसर पर मन्दिर प्रांगण में ब्राह्मण भोजन का आयोजन चन्द्र देव प्रसाद भगत के द्वारा किया जा रहा है। वृद्ध होते हुए भी आस्था भाव के साथ दुर्गा पूजा के दिन ब्राह्मण भोजन का आयोजन कर सभी साधु संतों को इसमें आमंत्रित उनके द्वारा किया जाता रहा है। जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्री भगत द्वारा पूरे आस्था के साथ हर साल ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया जाता है।
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें