लालगंज में छत पर खेल रहे दस वर्षीय बालक बिजली करेंट से झुलसे, रेफर
लालगंज पंचायत के रजवाड़ा गांव में छत पर खेल रहे एक 10 वर्षीय बालक हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से झुलस गया। ग्रामीणों ने उन्हें छातापुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल बालक लालगंज निवासी मो. रिजवान का दस वर्षीय पुत्र मो. मुमताज थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन में बिजली करेंट में झुलसे बालक मुमताज अपने छत पर खेल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से वे झुलस गया।
आसपास खेल रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और करंट लगने से झुलसे बच्चे को ग्रामीणों ने छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां मौजूद डॉक्टर नवीन कुमार द्वारा बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि बालक के हाथ करेंट में झुलसे थे। इधर, परिजनों ने बताया कि उनके छत के ऊपर से गुजरी तार के बारे में कई बार विद्युत विभाग के कर्मियों को जानकारी दी गई थी। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी। जिसके कारण उक्त बालक छत पर खेलते हुए इसकी चपेट में आ गए ।
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें