शारीरिक व मानसिक रूप से हमें मजबूत बनाता है नियमित योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी चिकित्सा संस्थानों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योग शिविर का आयोजन
सदर अस्पताल में आयोजित किया गया योगाभ्यास
सहरसा ,21 जून। विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में कई स्थानों पर विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मी शामिल थे। इस दौरान योग के महत्व, इसकी महत्वपूर्ण विधियां व नियमित योगाभ्यास से जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा की गयी। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व सेहतमंद जिंदगी के लिये योग के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी चिकित्सा संस्थानों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आज विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसपी विश्वास की अगुआई में अस्पताल के अधिकारी व कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास शिविर में भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से मौजूद अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार चंचल सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मी शामिल थे। वहीं अन्य जगहों पर चिकित्सा संस्थान के प्रभारी व स्थानीय स्तर पर योग के जानकार लोगों की अगुआई में आयोजित योग शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
जीवन मे तनाव को कम करता है योग :
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसपी विश्वास ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा हमारे दैनिक जीवन में कई कारणों से हम तनाव के शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण हम गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। हमारे जीवन में योग ही एक ऐसा माध्यम है जो खुद अपनी और अपने परिवार के बचाव का महत्वपूर्ण जरिया है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये नियमित योगाभ्यास जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का विकास होता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिये जरूरी है नियमित योगाभ्यास :
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसपी विश्वास ने बताया कि योग फॉर ह्यूमैनिटी यानि मानवता के लिये योग की थीम पर विश्व योग दिवस का आयोजन दुनिया भर के देशों में किया जा रहा है। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में भी इसे लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि योग के निम्न फायदे है ।
1. मन रहेगा शांत: योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है। योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती ।, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है।
2. तन और मन का व्यायाम: अगर आप जिम जाते हैं, तो यह आपके शरीर को तो तंदुरुस्त रखेगा, लेकिन मन का क्या। वहीं अगर आप योग का सहारा लेते हैं, तो यह आपके तन के साथ ही साथ मन और मश्तिष्क को भी तंदुरुस्त करेगा।
3. दूर भागेंगे रोग: योगाभ्यास से आप रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं। योग से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।. योग से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता।
4. वजन नियंत्रण: योग मांसपेशियों को पुष्ट करता और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है।
5. ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल: योग से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है। योग बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है।
सहरसा से बलराम कुमार शर्मा की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें