छातापुर थाना में हुई आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
छातापुर थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने की। बैठक में मुख्यरूप से त्रिवेणीगंज एसडीएम शेख जेड हसन, एसडीपीओ गणपति ठाकुर के अलावे दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने तथा पुलिस प्रशासन व आमजनों की सामाजिक भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। एसडीएम श्री हसन ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने तथा शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और जगह- जगह दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जायेगा। कहा कि देश का हर एक नागरिक जागरूक व्यक्ति की तरह है। जो देश और समाज की बेहतरी के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।
आधुनिकता के बीच बदलते परिवेश में शांति और सदभाव को कायम रखना सबसे बड़ा चुनौती है। लेकिन पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज का बुद्धिजीवी वर्ग यदि समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो समाज में शांति स्थापित रखना बड़ी बात नहीं है।
कहा कि समाज एक नाव की तरह होता है और नाविक की भूमिका में समाज के हर एक व्यक्ति होते हैं। जो विकट परिस्थितियों में भी समाज रूपी नाव को स्थिर रखने का प्रयास करते हैं और डूबने से बचाते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व जिनका शांति और सद्भाव से कोई वास्ता नहीं रहता है, वैसे तत्व अस्थिरता फैलाने का कुप्रयास करता है। कहा जरूरत है वैसे तत्वों को चिन्हित कर उसके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की। यह तब ही संभव है जब पुलिस प्रशासन और आमजनों के साथ बेहतर समन्वय हो। कहा कि दोनों के बीच समन्वय के लिए व्हाट्सएप साईबर सेनानी ग्रूप बनाया गया है। जिसके एडमिन थाना स्तर पर थानाध्यक्ष, अनुमंडल स्तर पर एसडीपीओ तथा जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक है। समाज की बेहतरी चाहने वाले कोई भी व्यक्ति इस ग्रुप से जुड़ सकते है। जुड़ने वालों को एडमिन के नाम से एक लिखित आवेदन देने होंगे। जो ग्रुप में पहले से है वो किसी तरह की अनहोनी की सूचना दे। अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में वर्षों से शांति और सद्भाव के मिशाल का गुणगान करते हुए बकरीद पर्व को पूर्व की तरह शांति व सद्भभाव के साथ सफल करने का अनुरोध किया। डीएसपी गणपति ठाकुर ने कहा कि बकरीद पर्व धर्मालंबी शांति पूर्ण माहौल में आपसी सौहार्द को कायम करते हुए मनाएंगे। इसके साथ ही बैठक में शामिल अन्य लोगों ने भी अपनी अपनी बात रखें।
मौके पर बीडीओ रितेश कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, विधायक प्रतिनिधि केशव कुमार गड़डू, उप प्रमुख संजय कुमार यादव, भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, अमरेंद्र नारायण सिंह मुन्ना, जदयू नेता फेक नारायण मंडल, राजद नेता हसन अंसारी, सूरज चंद्र प्रकाश, डीलर संघ के अध्यक्ष गणेश झा, काली कांत झा, संजीत चौधरी, मो. जहांगीर, अशोक सरदार, शिव कुमार भगत, अखिलेश कुमार, मो. हीरा, आफताब आलम, मो. नूरुद्दीन,महानंद यादव, मो. अजीम, अनमोल कुमार आदि थे।
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें