समस्तीपुर ! जिले के विभूतिपुर थाने के शिवनाथपुर गांव में पुल के पास शुक्रवार दोपहर कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को एक युवक ने ताबड़तोड़ सिने में तीन गोली मार दी।
जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा की पहचान इसी गांव के अर्जुन सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में की गई है। छात्रा के सिर में तीन गोली मारी गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने दलसिंसराय- रोसड़ा पथ को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि कोमल इंटर करने के बाद वह दलसिंहसराय के एक कोचिंग में पारा मेडिकल की तैयारी कर रही थी। वह रोज गांव के ही सुरेंद्र सिंह की पुत्री अनु प्रिया के साथ दलसिंहसराय जाती थी। दोनों शिवनाथपुर पुल के पास एक ग्रामीण के घर पर साइकिल लगाकर वहां से बस से दलसिंहसराय जाती थी। लौटने के दौरान दोनों साइकिल से वापस अपने-अपने घर चली जाती थी। लोगो ने बताया कि दोनों रोजाना की तरह दोपहर करीब साढ बजे बस से उतरने के बाद साइकिल लेकर घर की ओर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें