रुपये कमाने का शॉर्टकट तरीका है सेक्सटॉर्शन।
पुरुष की कमजोरी है सेक्स। जिस टॉपिक पर खुल कर बात नहीं होगी, उसके प्रति लोगों की उत्सुकता उतनी ही बनी रहती है।
इसके जाल में बड़े-बड़े धुरंधर ट्रैप हो जा रहे हैं। चाहते तो सभी हैं कि उनका संबंध एक साथ कई लड़कियों से हो। लेकिन इसकी जानकारी सरेआम न हो। लोग फंसने के बाद भी इसकी चर्चा लोगों से नहीं करते। नतीजा होता है कि एक-एक करके लोग फंसते जाते हैंं। सोचिए, हर चौथा कॉल आज कल सेक्सटॉर्शन का आ रहा है। इसके बाद भी इसकी चर्चा आम तौर पर नहीं हो रही है।
इस फॉर्मूले को ठग समझ चुके हैं। वे कुछ पोर्न वीडियो दिखा कर पुरुषों को जाल में फंसाते हैं। इसके बाद इसे सरेआम करने की धमकी देकर जबरन उगाही करते हैं। ऐसे कॉल अब आम हो गये हैं। हर चौथा कॉल सेक्सटॉर्शन का आ रहा है। कई लोग तो इस जाल में फंस सुसाइड तक कर चुके हैं।
इस जाल से बचना होगा। ये ठग आपका व्हाट्सएप नंबर मांगते हैं। उस पर वीडियो कॉल आता है।
उसमें पोर्न वीडियो डिस्प्ले होने लगता है। अब उधर से ठग पुरुष को भी न्यूड होने कहता है। आपके न्यूड होते ही स्क्रीन से रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली की जाती है।
हम लोगों को आगाह कर रहे हैं। बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। कोशिश हो कि इनके ट्रैप में न फंसें। आज कल तो पोर्न वीडियो तो एक क्लिक पर उपलब्ध है। फिर ऐसे पोर्न वीडियो को देखने के चक्कर में अपना जीवन क्यों गंवाएंगे। इस पर जितना ज्यादा लोग चुप रहेंगे, ठगों की उतनी ही चांदी कटती रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें