नदी में बढ़े जलस्तर के कारण नदी पर बना चचरी बहा, वैकल्पिक तरीके से नदी पार करने को मजबूर लोग, प्रशासन बेखबर
छातापुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जहां जन जीवन काफी प्रभावित रहा | लोगों को जहां बारिश के कारण दैनिक कार्यों को करने में परेशानी हुई | वही कई सड़कों की स्थिति जलमग्न हो गयी | वही लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण छातापुर प्रखंड क्षेत्र के सुरसर, गेरा और मिरचैया नदी में उफान आ गया है | इसको लेकर छातापुर प्रखंड के लालगंज पंचायत के परियाही गांव के गेरा नदी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण नदी पर बना चचरी बीते दो दिन पूर्व ही बह गया है। जिसको लेकर वैकल्पिक तरीके से ड्राम की नाव बनाकर जान जोखिम में डालकर जैसे तैसे नदी पार करने को स्थानीय लोग मजबूर है। लेकिन दो दिन बीतने के बाद यहां के प्रशासन बेखबर बने हुए है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय संजय कुमार ने बताया की लगातार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण गांव के नदी के चचरी बह गया है। जिस कारण गांव के लोगों को हाट बाजार आने हेतु वैकल्पिक तरीके से बना ड्राम की नाव से आना जाना पड़ता है। लेकिन अब तक नाव की व्यवस्था नही की गई है।
छातापुर| सुपौल।सोनू कुमार भगत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें