अपने अधिकारों की कटौती को ले छातापुर मखिया संघ ने दिया सरकार के विरुद्ध धरना, मौजूद रहे विभिन्न पंचायतों के मुखिया
छातापुर प्रखंड मुख्यालय के ब्लाक चौक स्थित यात्री निवास में सोमवार को मुखिया संघ ने अपने अधिकारों की कटौती को लेकर सरकार के विरुद्ध शांति पूर्ण धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के मुखिया तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार साह मुन्ना ने किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार साह मुन्ना ने बताया कि 16 से लेकर 31 अगस्त तक हम सभी मुखिया पंचायत के सभी कार्यों का बहिष्कार करते हुए हड़ताल में रहेंगे। जिसको लेकर यह धरना कार्यक्रम आयोजित हुई है। बताया कि अपनी 29 सूत्री मांगों को लेकर यह धरना पर मुखिया संघ डटे है। बताया कि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत के अधिकार में की जा रही कटौती के खिलाफ राज्य व्यापी हड़ताल की घोषणा की है। जिसके तहत प्रखंड के सभी मुखिया अपने कार्यों का बहिष्कार 16 अगस्त से कर दिए है जो को आगामी 31 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान मुखिया पंचायत से संबंधित कोई कार्य नहीं करेंगे, बल्कि सभी कार्यों को एक स्वर में बहिष्कार करेंगे।
इसी कार्यक्रम के तहत यह धरना कार्यक्रम हो रही है। जिसकी सूचना बीडीओ को दी गई है। बताया कि ग्राम पंचायत का 73वा संविधान संशोधन के तहत 29 अधिकारों को पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत को सरकार वापस करें। सरकार अनावश्यक हस्तक्षेप करना बंद करें। मुख्यमंत्री सोलर इंस्टिट्यूट योजना में संबंधित कम्पनी बिल्कुल फेल हो चुकी है। इसे पुनः पंचायत को वापस किया जाए। वही छातापुर की मुखिया बीबी साजदा खातून ने कहा की मुखिया का मानदेय 10000 व उप मुखिया का 7000, और वार्ड सदस्य का 5000 प्रति माह किया जाए। इतना ही नही अपराधियों के द्वारा हत्या करने के बाद मुखिया के स्वजनों को 50 लख रुपए की राशि मुआवजा दिया जाए। इतना ही नही आत्म रक्षा को लेकर आवश्यकता जताने वाले मुखिया को आर्म्स लाइसेंस मुहैया करवाने की भी मांग हुई है। सीतानन्द झा ने कहा की मुखिया के अधिकारों को पुनः वापस किया जाय। कहा की पंचायतों में बंद पड़े कबीर अंत्योष्टि योजना को चालू किया जाय। इसके साथ ही अन्य मुखिया द्वारा भी अपनी अपनी बातों को रखकर बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ द्वारा जारी 19 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर स्वर में स्वर मिलाते हुए हुंकार भरा गया। धरना कार्यक्रम दिन के 12 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक जारी रही। जिसके बाद मुखिया संघ के अध्यक्ष के अगुआई में विभिन्न पंचायतों के मुखिया द्वारा अपनी मांगों से संबंधित 19 सूत्री बीडीओ के नामित मांग पत्र प्रधान सहायक राम नारायण झा को छातापुर प्रखंड कार्यालय में समर्पित किया गया। प्रधान सहायक राम नारायण झा ने कहा की बीडीओ के आवश्यक मीटिंग में जाने के कारण वे मांग उनके द्वारा रिसीव कर ली गई है। जिनकी सूचना प्रखंड विकाश पदाधिकारी को देकर उन्हें आगे भेजने की प्रक्रिया किया जा रहा है। मुखिया संघ द्वारा दिए गए 19 सूत्री मांगों में ग्राम पंचायत को 73वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत 29 अधिकारों को पूर्णरूपेण ग्राम पंचायत को सौंपने, ग्राम सभा कि रक्षा हेतु पारित निर्णया का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने, ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को प्राथमिकता दिए जाने, सरकार ग्राम सभा में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किये जाने, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाईट योजना में ब्रेडा असफल हो चुकी है इसे पुनः ग्राम पंचायत को सौंपे जाने आदि
मांग शामिल है। मौके पर
मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री मुन्ना, समेत मधुबनी पंचायत के मुखिया सीता नंद झा, माधोपुर पंचायत के मुखिया इशरत प्रवीण, छातापुर सदर पंचायत की मुखिया बीबी साजदा खातून, रामपुर पंचायत के मुखिया बीबी कुलसुम, शम्भू सिंह, रूबी कुमारी, गजेंद्र कुमार राम, प्रमिला देवी, संजीत चौधरी, महानंद यादव, कोमल देवी, दीपक कुमार सरदार, चांदनी कुमारी आदि थी।
छातापुर।सुपौल।ब्यूरो। सोनू कुमार भगत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें