सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को मांगों के रूप में रखा

नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री पशुपति कुमार पारस जी के साथ रालोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री प्रिंस राज जी ने माननीय रेल मंत्री भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी से  मुलाकात कर अपने समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को मांगों के रूप में रखा- समस्तीपुर के भोला टॉकीज समपार फाटक 53A एवं मुक्तापुर गुमटी संख्या-02 पर ROB के निर्माण, सकरी–हसनपुर रेल परियोजना (79 कि०मी०) अंतर्गत हरिनगर -कुशेश्वरस्थान – बिथान (22 KM) और  खगड़िया–कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना (44 कि०मी०) अंतर्गत अलौली से कुशेश्वर स्थान रेल लाइन के वैकल्पिक मार्ग की स्वीकृति और अमृत भारत एक्सप्रेस को समस्तीपुर से चलाये जाने का आग्रह किए। कर्पूरीग्राम स्थित समपार संख्या 59 पर ROB निर्माण। भगवानपुर-महुआ- ताजपुर-कर्पूरीग्राम नई रेल लाइन की शीघ्र प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाए। समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड में खुदीराम बोस स्टेशन से 200 फीट पूर्व समपार फाटक संख्या 66 की अधतन स

मृत किशोर की पहचान रामनगर निवासी विजय साह के 15 वर्षीय पुत्र गनी कुमार के रूप में की गई है।

 समस्तीपुर के मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र में एक किशोर की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव सारी गांव में एक नाले में फेंका हुआ मिला है। उसके गर्दन पर निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।  मृत किशोर की पहचान रामनगर निवासी विजय साह के 15 वर्षीय पुत्र गनी कुमार के रूप में की गई है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।

अज्ञात चोरों ने 288 चावल की बैग की चोरी कर लिया।

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर हाट पर स्थित एक किराना गोदाम से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 288 चावल की बैग की चोरी कर लिया। समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर हाट पर स्थित एक किराना गोदाम से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 288 चावल की बैग की चोरी कर लिया।घटना की जानकारी गोदाम मालिक को तब मिली जब सोमवार की सुबह गोदाम मालिक का स्टाप गोदाम पर पहुंचा।इसके  बाद गोदाम मालिक ने गोदाम पहुंचकर चोरी होने की सूचना चकमेहसी पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद चकमेहसी पुलिस  पीएसआई मनीषा कुमारी के नेतृत्व में पहुंची और जांच की।मामले में  गोदाम मालिक ने चकमेहसी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम का ताला तोड़ कर लाखो रूपा का चावल चोरी का आरोप लगाया है।आवेदन में कहा है की बीते 24 की शाम दुकान बंद कर घर चला गया।सुबह गोदाम के स्टाप ने गोदाम पहुंचने पर ताला टूटा देखा व गोदाम से चावल की बोरी गायब थी। जिसके बाद गोदाम के सामान का मिलान करने पर  288 बैग चावल के गायब मिले।जिसकी कीमत दो लाख 73 हजार

भूमि विवाद जनता दरबार में 6 मामले पर सुनवाई,1 का निपटारा!

भूमि विवाद जनता दरबार में 6 मामले पर सुनवाई,1 का निपटारा! समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार सीओ कमलेश कुमार व थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में हुआ ।जिसमें कुल 6 भूमि विवाद के मामले पर सुनवाई किया गया।जिसमें 1 मामले का निपटारा कर दिया गया।वही 5 मामलों में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर चकमेहसी थाना के एसआई शिव कुमार पासवान, एसआई मनीषा कुमारी  एसआई राजीव कुमार एएसआई परशुराम सिंह,पीएसआई शेखर सुमन आदि मौजूद थे।

सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के लोग

सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में शहर में निकला प्रतिरोध मार्च ,कलेक्ट पर किया  प्रदर्शन समस्तीपुर सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने झंडा बैनर लगाकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला और सांसदों का निलंबन वापस करने की मांग की। प्रतिरोध मार्च में कांग्रेस,राजद, जदयू के अलावा वामपंथी दलों के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर लोगों ने शहर के कलेक्ट्रेट और हॉस्पिटल गोलंबर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि केंद्र सरकार एक साथ करीब डेढ़ सौ सांसदों को निलंबित कर दिया है। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज बंद करना चाहती है।  जबकि किसी भी सरकार में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ताकि सरकार की कमियों को उजागर किया जा सके। मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है जब एक साथ इतने सांसदों को निलंबित किया गया है । सरकार विपक्ष की आवाज बंद करना चाहती है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जब तक सांसदों का निलंबन वापस

होमगार्ड के जवानों को भी वर्तमान में लगाया जाए!

कश्मीर में आतंकवाद उन्मूलन और  संसद की सुरक्षा में बिहार होमगार्ड के जवानों को भी वर्तमान में लगाया जाए! देश के अन्य सुरक्षा बलों की तरह बिहार होमगार्ड ने पिछले सालों में अपनी कारगर सेवा में काफी साख कायम की है।  इसके जवानों को तमाम सुपरफास्ट ट्रेन के अलावा राजधानी एक्सप्रेस और  बिहार में वंदे भारत में भी गश्ती के लिए भेजा जा सकता है । पटना से दिल्ली आने में इस प्रकार इनको कोई कठिनाई नहीं होगी। इसमें ग्रामीण युवाओं की प्रधानता है और देशभक्ति  इनमें कूट कूट कर भरी है। इनका चयन बिहार के आइएएस कैडर के वरिष्ठ अधिकारी अपनी निगरानी में खुद करते हैं। वर्तमान में संसद की सुरक्षा का काम केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सरकार ने सौंप दिया है। यह बेहतर होगा कि  बिहार होमगार्ड  के  अलावा आगे देश के तमाम राज्यों के पुलिस बलों को मिला कर संसद की सुरक्षा के लिए एक विशेष पुलिस बल का गठन किया जाय। इससे देश के समस्त पुलिस बलों के एकीकरण का जनता का सपना भी साकार होगा और फिर देशवासी संसद भवन आराम से घूम सकेंगे। संसद भवन सभागार  भी शायद प्रतिष्ठित संस्थानों को सभा गोष्ठी आयोजन के लिए दिया जाता

निर्देशक एन. मंडल को मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया

 निर्देशक एन. मंडल को मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2023 का आयोजन अयाची नगर युवा संगठन का सातवां स्थापना दिवस के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। सरिसब-पाही भट्टपुरा प्राँगण में स्थित शांति कुंज ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 10 अलग -अलग राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिथिलांचल के शिक्षा, स्वास्थ, एंटरप्रेन्योर, मैथिली फ़िल्म के साथ कृषि के बेहतर करने वाले 20 लोगों को मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड 2023 प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगम झा,रंजेश्वर झा द्वारा वैदिक पाठ से किया गया। इस मौके पर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एन. मंडल को मिथिला ग्लोबल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुरे भारत के 15 राज्यों के कुल 20 समाजसेवी को यह सम्मान दिया गया। इसमें फिल्म निर्देशक एन मंडल को चयनित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विक्की कुमार मंडल एवं आदि गणमान्य उपस्थित थे। एन मंडल एक भारतीय फिल्म निर्देशक, संपादक और निर्माता हैं। शिवाय प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और साइनसिने फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक और निदेशक है

गांधी जी का आगमन भी बड़हिया में हुआ था

मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने संसद में रेलमंत्री से बिहार के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर कोरोना लाकडाउन के दौरान जिन ट्रेनों का ठहराव निरस्त कर दिया गया था, उनके ठहराव को अभी भी शुरू नहीं होने के बारे में सवाल पूछा है।  बड़हिया में करीब सारे ट्रेन का ठहराव रद्द कर दिया गया था और काफी आंदोलन के बाद यहां फिर ट्रेन ठहराव शुरू हुआ। इसके पहले बिहार के भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के पत्र लेखन के बाद रेलमंत्री ने एक दो ट्रेन का ठहराव यहां शुरू करने का निर्देश दिया था। बड़हिया में ट्रेन ठहराव आंदोलन के बाद किऊल के रेल पुलिस निरीक्षक के द्वारा बड़हिया के कुछ युवकों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस बारे में भी रेलमंत्री से विजय कुमार सिन्हा को बातचीत करना चाहिए क्योंकि सारे युवक निर्दोष हैं और मुकदमा होने से इन लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। बड़हिया स्टेशन के बाहर राष्ट्रध्वज भी अभी तक नहीं स्थापित हुआ है। बड़हिया स्वतंत्रता आंदोलन का केन्द्र रहा है। इसमें यहां के लोगों ने प्राणोत्सर्ग किया है। गांधी जी का आगमन भी हुआ था। रेलमंत्री के पद पर काम करने के दौरान लालू प्रस

पलमेरे घर के सामने एकपीपल का पेड़ थाजो औौ

जो रोज गीत नया गुनगुनाता था कुछ नई कहानी सुनाता था  मां रोज जला देती थी ‍ दीया उसे बूढ़े पीपल के पेड़ के नीचे इस विश्वास से कि बाधाएं दूर रहेंगी  रोज चढ़ाती थी जल उस पेड़ पर कि हम और हमारी संतति सुरक्षित रहेंगे बांध देती थी कलेवे उस पेड़ के चारों तरफ कि सर्वशक्तिमान रक्षा करेंगे हमारी  हल्ला मचाते थे तमाम पक्षी भी हमें देखकर जैसे वे भी हमारी प्रार्थना में शरीक हो रहे हैं गिलहरी बार-बार हमें देखकर मुस्कराती थी फिर फुदककर पेड़ पर ऊपर चढ़ जाती थी  लेकिन धीरे-धीरे ये सब एक कहानी में तब्दील हो गया चिड़ियों का शोर थम-सा गया गिलहरियों का चलना ठहर-सा गया  लोकग‍ीत जो पेड़ के नीचे सुनाई देते थे गुम से हो गए जो स्वर प्रार्थना के गीत गाते थे मौन से हो गए

व्यंग्यकार मधुप पांडेय को प्रेरणा की श्रंद्धाजलि

      जबलपुर -  सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार मंच संचालक साहित्यकार मधुप पांडेय जी का आकस्मिक निधन का समाचार मिला जो कि दुखद है। मधुप पांडेय जी हास्य व्यंग के पुरोधा रहे और साहित्य जगत में उनका एक दौर रहा।           प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि मुझे उनका स्नेह व सानिध्य प्राप्त हुआ जो अविस्मरणीय है। उनके संचालन में काव्य पाठ का अनुभव बहुत ही प्रेरणादायक है जो सदा याद रहेगा। काफी समय से मधुप पांडेय जी अस्वस्थ चल रहे थे और अंत में हम सभी को छोड़कर चले गए। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा परिवार उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। साहित्य जगत में उनकी कमी को पूरा कर पाना असम्भव है।              सहरसा से बलराम कुमार

डॉ. कन्हैया साहू 'अमित' हिंदी हैं हम के प्रबंध संपादक बने

   जबलपुर -      हिंदी प्रचार प्रसार में कार्यरत संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा की ई पत्रिका हिंदी हैं हम के सफल प्रकाशन हेतु डॉ कन्हैया साहू " अमित " को पत्रिका का प्रबंध संपादक बनाया गया है।  हिंदी हैं हम पत्रिका हिंदी प्रेमियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय ई पत्रिका है जिसका संपादन डॉ गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना रमा राघव पब्लिकेशन्स के माध्यम से करते हैं।             कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. कन्हैया साहू 'अमित' भाटापारा  छत्तीसगढ़ कवि व शिक्षक, शिक्षाविद हैं। हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा के जानकार और साहित्य मर्मज्ञ के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ 'हिंदी हैं हम' को भी मिलेगा।              डॉ. कन्हैया साहू 'अमित' के हिंदी हैं हम ई पत्रिका का प्रबंध संपादक बनने पर डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी, डॉ हरेंद्र हर्ष, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ लाल सिंह किरार,पप्पू सोनी, राम गोपाल फरक्या, गोपाल जाटव विद्रोही, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, राजकुमारी

डॉ गुंडाल विजय कुमार को आइकॉनिक एक्सलेंस 2023 पुरस्कार मिला

           हैदराबाद - डब्लू आर ग्रुप ने आइकाॅनिक एक्सीलेंस अवार्ड 2023 मुंबई में आयोजित किया जो कि फिल्म व टी वी कलाकारों को पुरस्कृत करती है  किन्तु यह हर्ष की बात है कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार डॉ गुंडाल विजय कुमार को भी पुरस्कृत कर सम्मान प्रदान किया गया जो ऐतिहासिक है व एक अहिंदी भाषी के काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली जो कि प्रेरणादाई है इससे हिंदी भाषियों को सीख लेनी चाहिए। इसमें प्रमुख बॉलीवुड कलाकार और देश से कई महान पुरुषों को अवार्ड प्रदान किया गया है।                    पुरस्कार कार्यक्रम में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी संदीप पाटिल जी  मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए ।               अहिन्दी प्रान्त में हिंदी प्रचार करने के लिए व हिंदी सेवा के लिए डॉ गुंडाल विजय कुमार को ये पुरस्कार मिला है।           संदीप पाटिल जी ने कहा है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अच्छा कार्य कर रही है। समारोह में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी जी को बधाई दी है। डॉ गुंडाल विजय कुमार को अहिन्दी प्रान्त म

प्रेरणा ने उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया

       जबलपुर -  हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में काम कर रही संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने सम्मान की कड़ी में समाज, साहित्य, शिक्षा व पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु  डॉ ए. के. खाण्डे अनूपपुर, राम दयाल बैरवा केकड़ी राजस्थान व पांडुरंग कामत शहापुर बेलगावी कर्नाटक को प्रेरणा शिक्षाविद सम्मान 2023, हिमांशु पाठक गढ़वा झारखंड को प्रेरणा हिंदी प्रेमी सम्मान 2023, पी.यादव ओज झारसुगुड़ा उड़ीसा को प्रेरणा हिंदी भक्त सम्मान 2023, आलोक कुमार त्रिपाठी लखनऊ को प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान 2023 व दुष्यंत धुलिया करगीरोड कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ को प्रेरणा समाजसेवी सम्मान 2023 प्रदान किया है।           कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने दिनांक 08.12.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ ए. के. खाण्डे, राम दयाल बैरवा व पांडुरंग कामत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं व हिंदी प्रचार में भी सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। युवा कवि हिमांशु पाठक की हाल में ही काव्य तिलक काव्य संग्रह का दिल्ली में विमोचन हुआ है और यह किता

बिहार राज्य किसान सभा जिला कौंसिल सहरसा की बैठक दिनांक 06-12-2023 को

बिहार राज्य किसान सभा जिला कौंसिल सहरसा की बैठक दिनांक 06-12-2023 को माकपा जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटरहा में जिला संयुक्त सचिव डॉ रामरेख यादव कि अध्यक्षा में ढेर रात्रि में संपन्न हुई।  बैठक को संबोधित करते किसान सभा महासचिव विनोद कुमार ने कहा सरकार के नितियों के चलते देश किसान मजदूर अलग परेशान और छात्र नौजवान अलग परेशान हैं भाजपा सरकार ने किसान आन्दोलन में किए गए समझते कि एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे,2020 बिजली संशोधन बिल वापस आदि मांग पुरा करने कि बात कहा था लेकिन आज तक मांग पुरा नही किया जिसके खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा AIKS पुरे बिहार में बड़ी आन्दोलन करेंगे। राज्य संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा भाजपा सरकार देश में गंगा यमुना संस्कृति को ध्वस्त करना चाहते हैं पुनः मनुस्मृति को लागू करना चाहते है सभी सरकारी संस्थाओं को बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथ धीरे धीरे सोप रही हैं सरकार किसान की जमीन को छीनना चाहती है जिसके खिलाफ बड़ी आन्दोलन करने कि जरूरत है जिला सचिव मिथिलेश सिंह ने कहा हर गांव में किसान सभा किसान सभा में हर किसान के साथ हर किसान को किसान सभा में शामिल होन

बाबा साहब को याद कर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

समस्तीपुर जिला में ओवरब्रिज के नजदीक बने प्रतिमा भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के  कार्यकर्ताओं द्वारा दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान के अध्यक्षता में मनाया गया ।कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद कर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  इस कार्यक्रम के मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र,पंचायती राज जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मधुबाला सिंह, अरविंद पासवान, राहुल कुमार दास ,सूरज कुमार राय, बिरजू झा ,रवि कुमार झा, संजीव कुमार, दीपक कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के महान कृति को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए।

संतोष कुमार पाठक प्रेरणा के संरक्षक मनोनीत

       जबलपुर - देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार समाजसेवी शिक्षाविद संतोष कुमार पाठक गढ़वा झारखंड को प्रेरणा स्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी की अनुमति से प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का संरक्षक मनोनीत किया गया।  कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने दिनांक 27.11.2023 को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है,           प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सचेतक मार्गदर्शक डॉ हरेंद्र हर्ष, सलाहकार डॉ गुंडाल विजय कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार, अजय पांडेय, राजकुमारी रैकवार राज आदि ने बधाई दी है।            प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी ने बताया कि संतोष कुमार पाठक जी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय सचिव भी है और उनके संरक्षण में हिंदी के प्रचार-प्रसार व राष्ट्रभाषा के अभियान में संस्था को बल मिलेगा। सहरसा से बलराम कुमार शर्मा , 9472535383