भाजपा किसान मोर्चा ने नगर भ्रमण कर किसान सम्मान सहित गौ व कृषि यंत्र पूजन किया
सहरसा:सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा पश्चिमी मंडल के महमदपुर पंचायत के भोटिया गांव स्थित शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसान पवन सादा को सम्मानित सहित गौ व कृषि यंत्र पूजन किया गया।
संम्बोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए योजनाओं को जानकारी दी गई। साथ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के कार्यो के विस्तृत से जानकारी दी गई। वही वक्ताओं ने कहा गया कि अब देश के डबल इंजन की सरकार बनेगी। वहीं बिहार में नीतीश कुमार और मोदी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हो रहा है
उसकी जान-जान तक पहुंचना है और समाज के निचले पंक्ति में है उनके जागरूक करना है और वंचित लोगों तक सरकार की योजनाओं का जानकारी देना और उनका लाभ दिलाने का काम करना है। मौके पर भाजपा प्रदेश के रामकृष्ण किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह,
पुर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल के विष्णुदेव मुखीया,̤ भाजपा नेता प्रो लाल प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
N,Kumar की खास रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें